Breaking News

PGI थाने के सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Spread the love

लखनऊ | संवाददाता गोविंद देवल
PGI थाने के सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन टीम ने ₹13 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर ने पुलिस द्वारा जब्त की गई गाड़ी छोड़ने और न्यायालय में अनुकूल रिपोर्ट भेजने के एवज में यह राशि मांगी थी।
एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और एंटी करप्शन विभाग ने बताया कि दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Spread the loveआसफपुर। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान …