Breaking News

सीबीआई ने लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

Spread the love

दिल्ली | संवाददाता गोविंद देवल

दिल्ली में सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने ₹3 लाख रिश्वत लेने की कोशिश की। इस मामले में एक निजी व्यक्ति, विनोद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। कर्नल दीपक कुमार शर्मा रक्षा उत्पादन विभाग में तैनात हैं।
छापेमारी के दौरान दिल्ली से ₹2.26 करोड़ और श्रीगंगानगर से ₹10 लाख नकद बरामद किए गए। इसके अलावा कर्नल की पत्नी काजल बाली के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
सीबीआई की टीमें दिल्ली, श्रीगंगानगर, बेंगलुरु और जम्मू में भी छापेमारी कर रही हैं। जांच फिलहाल जारी है और अधिकारी मामले में जल्द और कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …