Breaking News

बदायूँ में ईवीएम-वीवीपैट निरीक्षण और राजनीतिक दलों की बैठक 24 दिसंबर को

Spread the love

बदायूँ।
अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि जनपद में उपलब्ध ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया जाएगा और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आंतरिक निरीक्षण 24 दिसंबर 2025 को मध्याह्न 12:00 बजे मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उसी दिन अपराह्न 01:00 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण निर्वाचन बिंदुओं पर चर्चा हेतु बैठक आयोजित की जाएगी।
डॉ. वैभव शर्मा ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर आंतरिक निरीक्षण और बैठक में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!