Breaking News

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में ग्रेविटास 4.0 का धमाकेदार समापन, बीडीएस सेकेंड ईयर टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

Spread the love


मुरादाबाद। संवाददाता : गोविन्द देवल
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित सालाना कल्चरल और स्पोर्ट्स महोत्सव ग्रेविटास 4.0 का समापन उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। स्पोर्ट्स इवेंट में बीडीएस सेकेंड ईयर की टीम – सुप्रीम डेयरडेविल ने 217 प्वाइंट्स के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। वहीं, बीडीएस फर्स्ट ईयर की टीम – सुपरनोवा वॉरियर्स 192 प्वाइंट्स के साथ दूसरे और इंटर्न्स की टीम – विक्ट्री स्मैशर 155 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही।
चैंपियन टीम को डेंटल एवं एलाइड हेल्थ साइंसेज़ की डायरेक्टर डॉ. नीलिमा जैन, डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. प्रदीप तांगड़े और वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन ने चैंपियंस ऑफ चैंपियंस ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
ग्रेविटास 4.0 का शुभारंभ टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन, एसोसिएट डीन, अकादमिक्स डॉ. अमित कंसल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या से किया। संचालन स्टूडेंट तुलिका सक्सेना ने किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। बीडीएस प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स ने वॉरियर थीम पर नृत्य किया, जबकि इंटर्न्स ने शैर्ड्स ऑफ लाइफ के माध्यम से जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया। एल्युमिना डॉ. अपूर्व शर्मा ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बीडीएस सेकेंड ईयर ने नव दिव्य, फाइनल ईयर ने रेट्रो टु मेट्रो, थर्ड ईयर ओल्ड ने इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन और थर्ड ईयर न्यू ने सीजन्स ऑफ लव थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया।
एमडीएस के स्टूडेंट्स ने बॉलीवुड-टॉलीवुड फ्यूजन पर ग्रुप डांस किया, जबकि बीडीएस इंटर्न्स जेबा और प्रेमी पूर्णिया ने स्टैंड अप कॉमेडी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में फैशन शो भी आयोजित किया गया, जिसमें स्टूडेंट्स के साथ फैकल्टीज़ ने भी भाग लिया।
कल्चरल इवेंट में डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव, डॉ. उपेन्द्र मलिक, डॉ. अभिनय अग्रवाल, डॉ. डीएस गुप्ता, डॉ. विश्व दीपक, डॉ. विकास सिंह, डॉ. राजीव पाठक, डॉ. शलभ मेहरोत्रा, डॉ. सौभाग्य अग्रवाल, डॉ. कार्तिकेय सक्सेना, डॉ. जैनुल आब्दीन, डॉ. शुभम मिश्रा, डॉ. हर्षित जैन सहित डेंटल कॉलेज के स्टूडेंट्स मौजूद रहे और कार्यक्रम की शोभा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!