Breaking News

बाराचिर्रा न्याय पंचायत में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन

Spread the love

बदायूं | संवाददाता

बदायूं जनपद के कादरचौक विकासखंड की न्याय पंचायत बाराचिर्रा में 23 दिसंबर 2025 को प्राथमिक विद्यालय दबरई में माह दिसम्बर की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक क्वालिटी को-आर्डिनेटर अंकित गुप्ता ने की और यह दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चली।
बैठक में मुख्य एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षक संकुल राजीव कुमार जौहरी ने निपुण लक्ष्य की प्राप्ति, निपुण लक्ष्य ऐप पर बच्चों का नियमित एसेसमेंट और उत्कृष्ट शैक्षिक प्रथाओं को साझा करने पर चर्चा की। शिक्षक संकुल अल्पेश कुमार वैश्य ने समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति और आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। शिक्षक संकुल परमानंद ने दीक्षा ऐप, रीड अलोंग ऐप, स्विफ्ट चार्ट ऐप और टीचर ऐप पर विस्तृत चर्चा की।
शिक्षक संकुल कामिनी रानी ने मीना मंच के टूल 10, साप्ताहिक गतिविधियों और टीएलएम निर्माण पर मार्गदर्शन दिया। नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने ईको क्लब मिशन लाइफ फॉर्मेशन नोटिफिकेशन अपलोड करने और “परीक्षा पर चर्चा 2026” के लिए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया।
अंकित गुप्ता (ब्लॉक क्वालिटी को-आर्डिनेटर) ने छात्रों की अपार आईडी अपडेट और मिशन कर्मयोगी के प्रशिक्षण पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं हुआ है, वे शीघ्र रजिस्ट्रेशन कर सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपलोड करें।
इस अवसर पर अल्पेश कुमार वैश्य, राजीव कुमार जौहरी, नरेश पाल सिंह, अतर सिंह, प्रीति, ज्योति, शिखा सक्सेना, राधिका माहेश्वरी, मोहिनी गुप्ता, कामिनी रानी, नवनीत कुमार, शमा फसीह, परमानंद, जमीर अहमद आदि उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक परमानंद ने सभी को सूक्ष्म जलपान कराया और उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!