Breaking News

नाका पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग को भगाने वाला प्रेमी 8 घंटे में गिरफ्तार

Spread the love

लखनऊ। कलीकाल के दौर में बढ़ते अपराधों के बीच थाना नाका पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में महज आठ घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फरार चल रहे युवक को दबोचते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पुराना गणेशगंज निवासी अभियुक्त कृष्णा सिंह नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। सूचना मिलते ही नाका पुलिस हरकत में आई और बशीरतगंज बीट इंचार्ज अजीत राय, सब इंस्पेक्टर अमजद अली एवं आरक्षी संगम निषाद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को बांसमंडी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल नाबालिग को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया, बल्कि अपराधियों के बीच भी कड़ा संदेश गया है। क्षेत्र में लगातार अपराध और अपराधियों पर नकेल कस रहे बीट इंचार्ज की कार्यशैली की जनता सराहना कर रही है।
फिलहाल नाका पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!