Breaking News

कैप्टन गजराज सिंह इंटर कॉलेज में त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
उझानी।
कैप्टन गजराज सिंह इंटर कॉलेज, बुटला में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ। बच्चों ने तंबुओं का शहर सजाकर शिविर में सीखी गई टीम भावना और नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया। गाइड वर्ग में मां सरस्वती कंपनी और स्काउट वर्ग में कैप्टन गजराज सिंह टोली को “आल ओवर चैंपियन” का खिताब मिला।
मुख्य अतिथि प्रबंधक अमरदीप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपनी अद्भुत क्षमताओं को पहचानें और उन्हें सृजनात्मक कार्यों में लगाकर महान लक्ष्य प्राप्त करें।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बच्चों को चरित्र, चिंतन और आचरण के महत्व का स्मरण कराया और कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से युवा हर कार्य में सफलता हासिल कर सकते हैं। प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सिंह ने युवाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्त्तव्यों को जानने और अपनी शक्ति को राष्ट्रहित में लगाने का संदेश दिया।
शिक्षिका कनुप्रिया यादव, वर्षा और सुशांत निर्णायक रहे। प्रतियोगिताओं में गाइड के सीनियर वर्ग में मां सरस्वती कंपनी प्रथम, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई द्वितीय और भारत माता कंपनी तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में जीजाबाई कंपनी प्रथम, मां गायत्री द्वितीय और मां दुर्गा कंपनी तृतीय रही। स्काउट के सीनियर वर्ग में कैप्टन गजराज सिंह टोली प्रथम, सरदार भगत सिंह टोली द्वितीय और श्री कृष्णा टोली तृतीय स्थान पर रही। मणिकर्णिका, रुक्मणी, द्रोपदी, रानी अवंती बाई और सम्राट अशोक टोली को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विजेता टोलियों को मुख्य अतिथि अमरदीप सिंह, प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सिंह, वरिष्ठ शिक्षिका सीमा सक्सेना, आकांक्षा राठौर, शीतल चौहान और तेजवीर सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संदीप कुमार, सुशांत कुमार, प्रिंस पटेल, कनुप्रिया, रश्मि, सीमा गुप्ता, अनम, स्वांति चौहान, विनीत, अंशु, मनोज कुमार, विनीता, सिद्धार्थ, कामिनी, अमित कुमार, गुड़िया, वर्षा और आदित्य चौधरी सहित कई शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!