Breaking News

बदायूं जनहित में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 90 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी स्थानांतरित, देखे लिस्ट

Spread the love


बदायूं।
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जनहित में 90 से अधिक उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के उपरांत जारी किया गया है।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कई चौकी प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को एक थाने से दूसरे थाने अथवा विशेष शाखाओं में तैनात किया गया है। कुछ अधिकारियों के पूर्व में किए गए स्थानांतरण आदेशों में संशोधन एवं निरस्तीकरण भी किया गया है, ताकि कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
प्रमुख रूप से थाना सिविल लाइन, बिसौली, दातागंज, उझानी, सहसवान, फैजगंज बेहटा, उसहैत, इस्लामनगर, अलापुर, कुवरगांव, मुजरिया, जरीफनगर, हजरतपुर, कादरचौक सहित विभिन्न थानों में व्यापक स्तर पर बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा साइबर सेल, ई-ऑफिस सेल, यूपी-112, स्वाट टीम, सीसीटीएनएस, न्यायालय सुरक्षा एवं सम्मन सेल जैसी इकाइयों में भी तैनाती बदली गई है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह स्थानांतरण पूरी तरह जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इससे न केवल थानों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा, बल्कि अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता और जनसंपर्क को भी मजबूती मिलेगी।
पुलिस अधिकारियों ने सभी स्थानांतरित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
संवाददाता —


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूजीसी के विरोध में दिल्ली धरने में शामिल होने को उसहैत से कार्यकर्ता रवाना होंगे

Spread the loveसंवाददाता: उसहैत (बदायूं)। यूजीसी के विरोध में दिल्ली में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल …

error: Content is protected !!