:
संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूँ। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को एक और सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 07 जनवरी 2026 को वाहन चोरी के अभियोग में जमानत पर रिहा अभियुक्तों के सत्यापन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान बड़े सरकार के गेट के पास एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सारिक पुत्र जमील निवासी मोहल्ला जालन्धरी सराय थाना कोतवाली जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 07/2025 धारा 3/25 (1-b)(a) आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में मु0अ0सं0 168/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सिविल लाइन बदायूँ तथा वर्तमान में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजू राणा, कांस्टेबल आविष्कार उज्जवल एवं कांस्टेबल हिमांशु शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
Budaun Amarprabhat