बदायूँ। शहर के नवादा पुलिस चौकी के समीप स्थित सूफी संत आश्रम दरगाहे अंसारी हसनी अज़ीजी जहांगीरी के सज्जादानशीन हजरत अल्लाह सूफी फरहत हुसैन शाह लियाकती के शहर में मोहल्ला खंडसारी स्थित निवास पर जश्ने चिरागां की रूहानी महफिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर वतन व कौम की सलामती, खुशहाली तथा अमन-ओ-अमान के लिए दुआएं की गईं।
जश्ने चिरागां की महफिल में उपस्थित क़व्वालों की टोली ने अपने रूहानी व पाकीज़ा कलाम पेश कर समां बांध दिया। क़व्वालों की सधी हुई प्रस्तुति से अकीदतमंद भावविभोर हो उठे और झूमते नजर आए। क़व्वालों के कलाम से खुश होकर अकीदतमंदों ने खुशी का इज़हार करते हुए नजराने के रूप में रुपये भी निछावर किए।
इस अवसर पर दरगाह के सज्जादानशीन हजरत अल्लाह सूफी फरहत हुसैन शाह लियाकती ने उपस्थित लोगों को दुआओं से नवाजा और वतन व कौम की सलामती तथा अमन-ओ-अमान के लिए दुआएं कीं। इसके बाद दुरूदे पाक के नजराना-ए-अकीदत के साथ जश्ने चिरागां की रस्म अदा की गई तथा फातिहा के बाद तबर्रुक तकसीम किया गया।
महफिल में हाजी सूफी मोहम्मद शफी, सूफी अनस, सूफी इरफान गनी, सूफी गुलाम अच्छे, मंजूर कादरी, मनोज भारद्वाज, हाजी सलीम बाबा, सूफी मल्ला सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। रूहानियत से सराबोर इस आयोजन ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश
Budaun Amarprabhat