Breaking News

सेमल बाबा धाम पर खिचड़ी भोज प्रसादी का आयोजन, श्रद्धालुओं में उमड़ा विश्वास।

Spread the love


बिल्सी। बिल्सी नगर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित सिद्ध देवस्थान सेमल बाबा पर गुरुवार को खिचड़ी भोज प्रसादी का वितरण किया गया। यह आयोजन श्याम प्रेमियों के नेतृत्व में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों ने बताया कि सेमल बाबा के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। अपनी मन्नत पूरी होने पर एवं प्रत्येक गुरुवार को दूर-दराज से श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचकर माथा टेकते हैं और प्रसाद अर्पित करते हैं। इसी क्रम में खिचड़ी भोज प्रसादी का आयोजन कर भक्तों के बीच वितरण किया गया।
प्रसाद वितरण के दौरान बाबा के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कहा कि सेमल बाबा की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, इसी विश्वास के साथ वे यहां नित्य आकर दर्शन करते हैं।
आयोजन में श्याम प्रेमियों व स्थानीय श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। आयोजन के माध्यम से आपसी सहयोग, सेवा और भक्ति का संदेश भी दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …