Breaking News

प्रदेश शासन में उच्चस्तरीय प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उच्चस्तरीय प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को वर्तमान प्रभार से अवमुक्त किया गया है।
राजेश कुमार-2 को महानिदेशक, पर्यटन, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
डा० वेदपति मिश्रा को सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे महानिदेशक, पर्यटन, उत्तर प्रदेश का भी दायित्व संभालेंगे।
श्री कुमार प्रशान्त, जो वर्तमान में प्रतीक्षारत थे, को सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के पद पर तैनाती दी गई है।
वहीं श्री प्रांजल यादव को सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा संयुक्त उद्यम प्रोत्साहन विभाग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा एवी संस्था एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सचिव, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है।
प्रशासनिक गलियारों में इस फेरबदल को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे विभागीय कार्यों में और अधिक प्रभावशीलता आने की उम्मीद जताई जा रही


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग का वृक्षारोपण, 81 वाहनों पर कार्रवाई

Spread the loveओवरलोड व अनधिकृत वाहनों के खिलाफ चला अभियान, लाखों रुपये का शुल्क वसूला …

error: Content is protected !!