Breaking News

एचपी इंटरनेशनल स्कूल में ‘प्रतिबिंब 2026’ फेयरवेल पार्टी, भावनाओं और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Spread the love


बदायूं।
एचपी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल पार्टी ‘प्रतिबिंब 2026’ का आयोजन किया गया, जिसमें भावनाओं और उत्साह का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 11 के छात्रों द्वारा सीनियर छात्रों का टीका लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत करने से हुई। इसके बाद मां सरस्वती की वंदना और पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विद्यालय प्रबंधन के प्रमुख शिवम पटेल, सेजल पटेल, प्रधानाचार्य संदीप पांडे और उप प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर समारोह को गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम में कक्षा 11 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, टंग ट्विस्टर, रैंप वॉक और टैलेंट शो ने माहौल को जीवंत कर दिया। सबसे खास और वायरल पल तब आया, जब कक्षा 12 के छात्रों ने मात्र एक मिनट में साड़ी पहनकर सभी को चौंका दिया। एक भावुक क्षण भी आया, जब छात्रों ने नृत्य के माध्यम से एक बच्चे के स्कूल में प्रवेश से लेकर शिक्षा पूरी करने तक की यात्रा मंच पर जीवंत कर दी, जिससे दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विद्यालय ने सभी सीनियर छात्रों को यादगार फोटो भेंट की और ऑनलाइन सर्वे के माध्यम से विभिन्न टाइटल भी घोषित किए।
मोस्ट फेवरेट सीनियर: सुधांशु
मोस्ट स्टडीअस सीनियर: पलक मिश्रा
मोस्ट चार्मिंग सीनियर: ताइवानूर
मोस्ट क्रिएटिव सीनियर: श्रद्धा पटेल
मिस फेयरवेल: समनबी
मिस्टर फेयरवेल: देव रस्तोगी
अंत में प्रबंधक निदेशक शिवम पटेल ने छात्रों को जीवन में निरंतर मेहनत और अपने लक्ष्यों को पूर्ण करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य संदीप पांडे ने भावुक शब्दों में कहा कि यह जिंदगी का एक पड़ाव है—आज के बाद स्कूल भले न आएं, लेकिन अच्छे इंसान बनकर पहचान बनाएं, ताकि लोग गर्व से कह सकें कि आपने एचपी इंटरनेशनल स्कूल से तालीम ली है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!