Breaking News

बिल्सी में अंबेडकर सामुदायिक भवन में भगवान बुद्ध की पांच दिवसीय कथा का शुभारंभ

Spread the love


बिल्सी।
तहसील क्षेत्र के गांव दबिहारी स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन में शनिवार को भगवान बुद्ध की पांच दिवसीय कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कथा का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह शाक्य और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।
उदयवीर सिंह शाक्य ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वही आगे बढ़ेगा।” उन्होंने लोगों से बच्चों को शिक्षित करने और सामाजिक कुरीतियों को त्यागने का आह्वान किया। संतोष कश्यप ने भी शिक्षा को समाज के विकास की नींव बताते हुए महिलाओं को जागरूक करने पर बल दिया।
इससे पूर्व मोहर सिंह, किशोरी लाल शाक्य, राजू सागर, कविंद्र सक्सेना, चंद्रपाल सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर आपसी भाईचारे और एकता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। पहले दिन कथावाचक रूबी बौद्ध ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया।
आयोजन में सुरेश पाल, कुंवरपाल, गजेंद्र पाल सिंह, सुखबीर सिंह, शिशुपाल बौद्ध, अंशुल बौद्ध, सुमित कुमार, श्रीकृष्णा, बांकेलाल, धर्मवीर भारती, प्रदीप कुमार, प्रेमपाल सागर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। गाँव में इस आयोजन को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं क्लब में फाग उत्सव: फूलों और गुलाल की बौछार में झूमे सदस्य, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Spread the loveबदायूं,- बदायूं क्लब में रविवार रात आयोजित फाग उत्सव में होली के विविध …

error: Content is protected !!