Breaking News

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत बदायूं में ग्राम सभा व वार्ड बैठकों में पढ़ी गई मतदाता सूची, बीएलओ ने कराया सत्यापन

Spread the love

बदायूं।
अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को व्यापक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की गईं। दिनांक 11 जनवरी 2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद बदायूं की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में ग्राम सभा एवं वार्ड कमेटी की बैठकों का आयोजन किया गया।
इस दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 112-बिसौली (अजा), 113-सहसवान, 114-बिल्सी, 115-बदायूं, 116-शेखूपुर तथा 117-दातागंज में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर संबंधित आलेख्य निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाया गया और मतदाताओं से नामों का सत्यापन कराया गया।
बैठकों के दौरान बीएलओ के पास फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 उपलब्ध पाए गए। उपस्थित नागरिकों को यह भी जानकारी दी गई कि जिन नागरिकों की आयु 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है अथवा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गया है, वे अपना नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 (अनुलग्नक सहित) भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
साथ ही यह भी बताया गया कि 01 अप्रैल 2026, 01 जुलाई 2026 एवं 05 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले संभावित मतदाता भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिकाधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को मताधिकार का अवसर सुनिश्चित किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जड़ी-बूटियों की खुशबू संग फ्यूचर लीडर्स स्कूल में सजी ‘हरित होली’, आध्यात्मिक अंदाज़ में हुआ आगाज़

Spread the love बिल्सी। रंगों और खुशियों के महापर्व होली का आगाज़ फ्यूचर लीडर्स स्कूल …

error: Content is protected !!