Breaking News

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी सहारा, ग्रामीण बैंक ने मृतका के पति को सौंपा बीमा राशि का चेक

Spread the love

सहसवान। संवाददाता डॉ. राशिद अली खान
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की सहसवान शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। शाखा प्रबंधक गौरव सिंह बघेल ने बताया कि यह भुगतान मृतक गीता देवी पत्नी सुग्रीव, निवासी फतनपुर टप्पा हवेली, तहसील सहसवान के पति सुग्रीव को किया गया है।
शाखा प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि गीता देवी की 12 अक्टूबर को हार्ट अटैक के कारण मृत्यु हो गई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मात्र 436 रुपये का वार्षिक प्रीमियम जमा कर बीमा कराया था। योजना के तहत उनकी मृत्यु के बाद नियमानुसार बीमा राशि उनके पति को प्रदान की गई।
गौरव सिंह बघेल ने बताया कि बैंक द्वारा सभी औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण कर यह सुनिश्चित किया गया कि मृतका के स्वजन को समय से बीमा राशि का लाभ मिल सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे इस तरह की सरकारी बीमा योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार को सुरक्षित करें।
बीमा राशि का चेक पाकर लाभार्थी सुग्रीव ने बैंक प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि कठिन समय में यह सहायता उनके परिवार के लिए संबल बनी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

Spread the loveबाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, प्रतिभागियों …

error: Content is protected !!