Breaking News

अंबेडकर छात्रावास क्षेत्र में फिर शुरू हुई शुद्ध पेयजल आपूर्ति, पालिकाध्यक्ष के हस्तक्षेप से लोगों को राहत

Spread the love

बदायूं | शहर के दातागंज तिराहे के समीप अंबेडकर छात्रावास के पीछे मंगलवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रज़ा की मौजूदगी में ओवरहेड टैंक के माध्यम से पुनः शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू कराई गई। कई दिनों से पानी संकट से जूझ रहे स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली और पालिकाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
गौरतलब है कि अंबेडकर छात्रावास के पीछे स्थित नगर पालिका के ओवरहेड टैंक की सफाई व मरम्मत का कार्य जल निगम द्वारा कराया जा रहा है। मरम्मत कार्य के चलते बीते छह दिनों से संबंधित क्षेत्र में ओवरहेड टैंक की बजाय नलकूप से सीधे जलापूर्ति की जा रही थी। डायरेक्ट सप्लाई के कारण लोगों को पर्याप्त व स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा था, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोग टैंकरों पर निर्भर हो गए थे और घरेलू कार्यों के साथ-साथ स्वच्छता भी प्रभावित हो रही थी।
मंगलवार को पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की और अपनी मौजूदगी में जलापूर्ति को पुनः ओवरहेड टैंक से शुरू कराया। पानी आते ही क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की और पालिकाध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने ओवरहेड टैंक की मरम्मत व सफाई का कार्य शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में यदि किसी कारणवश जलापूर्ति बाधित करनी पड़े तो क्षेत्रवासियों को पूर्व सूचना दी जाए और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इधर, पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने भ्रष्टाचार के मामले में कंजरवेंसी लिपिक सुमित सिंह को निलंबित कर दिया है, जबकि जलकल विभाग के सहायक अभियंता नितिन सक्सेना का जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा अंबेडकर छात्रावास के नलकूप को देहात फीडर से हटाकर शहरी फीडर से जोड़ने के लिए प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र भेजा गया है।
जलापूर्ति बहाल होने के बाद नागरिकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में इस तरह की समस्या से निजात मिलेगी और यदि कभी संकट उत्पन्न हो तो समय रहते सूचना दी जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!