Breaking News

रेवा गांव में बिजली का खंभा गिरा, रास्ता बाधित; लाइनमैन पर फोन न उठाने का आरोप

Spread the love


संवाददाता: शिव प्रताप सिंह, कादरचौक (अमर प्रभात), बदायूं
कादरचौक। विकासखंड कादरचौक के ग्राम रेवा में भदरौल–मौसमपुर पट्टी मार्ग पर बुधवार को बिजली का खंभा अचानक गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। गनीमत रही कि पास स्थित एक मकान की दीवार से टकराकर खंभा रुक गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्रामीणों के अनुसार खंभा सड़क पर गिरने से मार्ग बंद हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग के लाइनमैन को फोन कर सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि फोन रिसीव नहीं किया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते विद्युत आपूर्ति बंद नहीं की गई तो दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र मौके पर पहुंचकर खंभा हटवाने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि विभाग को ऐसी शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!