Breaking News

विवेचकों के लिए 158 टैबलेट क्रय को जेम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित, 28 फरवरी अंतिम तिथि

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन की अध्यक्षता में जनपद बदायूं के विवेचकों के ऑनलाइन कार्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 158 टैबलेट क्रय किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके लिए जेम पोर्टल पर बीआईडी संख्या GEM/2026/B/7259144 अपलोड कर निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार निविदा आमंत्रित किए जाने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। मुख्यालय द्वारा निर्धारित मानक एवं अहर्ताएं पूर्ण करने वाले इच्छुक विक्रेता Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिकारियों के अनुसार टैबलेट उपलब्ध होने से विवेचकों को डिजिटल माध्यम से कार्य निष्पादन में सुविधा होगी और जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता व गति आएगी। संबंधित विक्रेताओं से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

22 जुलाई को बदायूं आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्या, जनसुनवाई और जागरूकता चौपाल में लेंगी भाग

Spread the loveबदायूं। राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह 22 जुलाई को बदायूं दौरे …

error: Content is protected !!