Breaking News

कड़ी निगरानी में हुई बोर्ड परीक्षा, 35 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Spread the love

सीसीटीवी व वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई परीक्षा
संवाददाता: गोविंद देवल
बिसौली। क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में सोमवार को बोर्ड परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच सम्पन्न हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गणित व जीवविज्ञान विषय की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में कराई गई।
परीक्षा शुरू होने से पूर्व आंतरिक सचल दल प्रभारी नीरज चौहान, रामौतार मौर्य और प्रवीण मिश्रा ने परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली।
केंद्र व्यवस्थापक राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय में 411 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 24 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गणित और जीवविज्ञान विषय में 174 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. रतन लाल (पशुधन विकास अधिकारी, बिसौली) तथा बाह्य केंद्र व्यवस्थापक महावीर प्रसाद (केएम इंटर कॉलेज, इस्लामनगर) की मौजूदगी में परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रालोद नेता मलूक नागर के बयान पर भड़का पाल समाज सपा प्रदेश अध्यक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय लोक दल के नेता मलूक नागर द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रदेश …