Breaking News

गौदान’ फिल्म देखी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण का प्रभावी संदेश: राजीव गुप्ता

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
बिसौली। बदायूँ स्थित सिटी मॉल के ढिशुम सिनेमा हॉल में फिल्म गौदान का विशेष प्रदर्शन देखा गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के साथ बिसौली के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखी।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘गौदान’ फिल्म भारतीय संस्कृति, ग्राम्य जीवन और गौ संरक्षण की परंपराओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। भारतीय समाज में गौ माता के प्रति श्रद्धा केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवनशैली और अर्थव्यवस्था से भी जुड़ी रही है। फिल्म में इसी समन्वित दृष्टिकोण को संतुलित रूप से दर्शाया गया है, जो समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है।
पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि यह फिल्म समाज में नैतिक मूल्यों, पशु संरक्षण और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाली है। उन्होंने कहा कि आज सकारात्मक और प्रेरक फिल्मों की आवश्यकता है, जो युवाओं को भारतीय परंपराओं के महत्व से अवगत कराएं और समाज में समरसता व संवेदनशीलता का संदेश दें। उन्होंने फिल्म निर्माताओं को बधाई देते हुए इसे समाज के लिए सार्थक पहल बताया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष बिसौली मनोज गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज शर्मा, मंडल महामंत्री शिवओम शर्मा, अजय पाराशरी, रामवीर सिंह, पंकज चौहान, बंटू पाठक, सनवीर पाल, गौरी शंकर शर्मा, सचिन जौहरी, अजेन्द्र राघव, आदेश सागर, हरनेक सागर, पंकज सागर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!