Breaking News

एनएसएस शिविर के तीसरे दिन साइबर सुरक्षा पर जागरूकता

Spread the love

पुलिस टीम ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी व डिजिटल सुरक्षा के टिप्स दिए
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
शिविर के तीसरे दिन का मुख्य विषय “साइबर सुरक्षा जागरूकता” रहा। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस विभाग की टीम ने विशेष व्याख्यान एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूप—ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग और बैंकिंग फ्रॉड—के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के लिए आवश्यक सावधानियों पर भी प्रकाश डाला।
स्वयंसेविकाओं ने सत्र में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने प्रश्न पूछे और व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता समय की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं को सजग, जिम्मेदार और नैतिक डिजिटल नागरिक बनने का आह्वान किया तथा समाज में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुश्री आवनिशा वर्मा एवं डॉ. प्रीति वर्मा के निर्देशन में हुआ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!