Breaking News

गाडगे यूथ बिग्रेड की भव्य शोभायात्रा, शहर में गूंजे धार्मिक नारे

Spread the love


पूर्व मंत्री आबिद रजा ने संत गाडगे की प्रतिमा स्थापना का किया वादा
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। गाडगे यूथ बिग्रेड की ओर से सोमवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने हरी झंडी दिखाकर किया। आयोजन को लेकर समाज में खासा उत्साह देखने को मिला।
शोभायात्रा अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर लवेला चौक, गांधी ग्राउंड, रजी चौक, शहबाजपुर, टिकट गंज और पथिक चौक होते हुए मीरा जी चौकी पर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। डीजे की धुनों और धार्मिक नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि गाडगे समाज ने हमेशा सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन को प्राथमिकता दी है। युवाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संत गाडगे और डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलना समाज के लिए आवश्यक है। उन्होंने मीरा जी चौकी पर संत गाडगे की प्रतिमा स्थापित कराने का वादा करते हुए पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा से इस संबंध में अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी प्रयास किए गए थे, लेकिन उस समय प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी। अब पालिका के माध्यम से इसे पूरा कराया जाएगा।
मीरा जी चौकी पर कैम्प लगाकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरदीप माथुर, जिला अध्यक्ष नीरज कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार, आईटीसी प्रभारी सुनील कुमार, प्रदेश सदस्य दिनेश माथुर, पूर्व जिला अध्यक्ष सौदान सिंह, समाजसेवी रामनिवास दिवाकर, ऋषिपाल, सुखलाल, पवन जाटव, शिवम दिवाकर, राजीव दिवाकर, विपिन दिवाकर, पप्पू दिवाकर, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

21 सितंबर तक होगी ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच

Spread the loveबदायूं। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट की …