Breaking News

बिसौली: पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी, किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने का निर्देश

Spread the love

67 हजार से अधिक किसानों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया, समय रहते न किए तो मिलेगा लाभ नहीं
संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त इसी महीने जारी हो सकती है, लेकिन तहसील क्षेत्र के कई किसानों की अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। प्रभारी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि सरकार की एग्रीटैक परियोजना में सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण आवश्यक है।
श्री सिंह ने कहा कि किसान मोबाइल ऐप के जरिए खुद भी पंजीकरण करा सकते हैं। यदि किसी को दिक्कत आए तो वे नजदीकी साइबर कैफे जाकर रजिस्ट्री करवा सकते हैं। बिसौली तहसील क्षेत्र में 95,384 किसानों की रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य है, लेकिन अब तक 67,347 लाभार्थियों ने फार्मर रजिस्ट्री में रुचि नहीं दिखाई है।
उप संभागीय अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन लाभार्थियों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त से वंचित होना पड़ सकता है। अधिकारी किसानों से जल्द पंजीकरण कराने की अपील कर रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली पर फूटा लोगों का गुस्सा: जलभराव से परेशान मोहल्लेवासियों ने उखाड़ी सड़क की इंटरलॉकिंग

Spread the loveबिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल। होली जैसे खुशी के पर्व पर जहां लोग नए …

error: Content is protected !!