Breaking News

सहसवान में परिषदीय अनुदेशक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन

Spread the love

राजकुमार सिंह अध्यक्ष, सौरभ शंखधार मंत्री व अर्चना सुमन कोषाध्यक्ष चुनी गईं
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। परिषदीय अनुदेशक संघ सहसवान की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन बुधवार को संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से राजकुमार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, सौरभ शंखधार को ब्लॉक मंत्री तथा श्रीमती अर्चना सुमन को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष प्रतीक दुबे, जिला महामंत्री अमित उपाध्याय एवं जिला कोषाध्यक्ष सुनील शाक्य ने प्रमाण पत्र वितरित किए और संगठन के प्रति निष्ठा व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा अनुदेशकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अम्बियापुर कीर्ति सिंह, मंत्री शैलेन्द्र सिंह, गिरजा कुमारी, मीरा, हेमेंद्र, मनोज, प्रमोद, नूतन, विनय, रामकुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!