Breaking News

प्रतीक दुबे बने प्रदेश महासचिव, अनुदेशकों में खुशी की लहर परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन में बड़ी जिम्मेदारी, मिठाई बांटकर मनाया जश्न

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन उत्तर प्रदेश में बदायूँ के जिलाध्यक्ष प्रतीक दुबे को उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा का बड़ा पुरस्कार मिला है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने उनकी कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश महासचिव के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है।
प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने से जिले के अनुदेशकों में उत्साह और खुशी का माहौल है। अनुदेशकों का कहना है कि यह प्रतीक दुबे की मेहनत, लगन और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। उनका मानना है कि अब बदायूँ के अनुदेशकों की समस्याएं और आवाज प्रदेश व शासन स्तर तक और अधिक मजबूती से पहुंच सकेगी।
मिठाइयां बांटकर जताई खुशी
जिला महामंत्री अमित उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई यह जिम्मेदारी प्रतीक दुबे की बेहतरीन कार्यशैली का परिणाम है। घोषणा के बाद अनुदेशकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और बधाई दी।
इन पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
प्रतीक दुबे को शुभकामनाएं देने वालों में जिला कोषाध्यक्ष सुनील शाक्य, गुरुदेव शर्मा, कीर्ति, हरिओम, मधुकर, प्रवीण, रजनीश, अनुराग, योगेश, अनुज गुप्ता, प्रतिभा शंखधार, नीरज वर्मा, अमन भाटिया, प्रेम नारायण शाक्य और दुर्गपाल समेत बड़ी संख्या में अनुदेशक शामिल रहे। सभी ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी से संगठन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ में ‘उद्यमी महिला सम्मान समारोह’ आज महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लगन उद्यमी महिला फाउंडेशन का आयोजन, मुख्य अतिथि होंगी सांसद डिंपल यादव

Spread the love संवाददाता : गोविंद देवल लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर …

error: Content is protected !!