Breaking News

उझानी में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी नीरज कुमार मौर्य गिरफ्तार

Spread the love

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान जारी
संवाददाता: बदायूँ
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी उझानी देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उझानी के नेतृत्व में मु0अ0सं0-04/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में नामजद नीरज कुमार मौर्य पुत्र भूरे लाल मौर्य निवासी ग्राम वरसुआ, थाना उझानी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 407/2024, धारा 305(C) BNS, थाना उझानी, बदायूँ
मु0अ0सं0 408/2024, धारा 380 IPC, थाना उझानी, बदायूँ
मु0अ0सं0 04/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना उझानी, बदायूँ
मु0अ0सं0 409/2024, धारा 3/25 A ACT व 109/3(5)/305(C)/317(2) BNS, थाना उझानी
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उ0नि0 रिंकू कुमार सहित थाना उझानी का पुलिस बल इस गिरफ्तारी में शामिल रहा।
थाना उझानी पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण अभियान लगातार जारी है और किसी भी अपराधी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!