Breaking News

उझानी में पोक्सो एक्ट के आरोपी अंशु गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी उझानी श्री देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उझानी के नेतृत्व में मु.अ.सं.-29/26, धारा 78/79/351(2)/65(1) BNS एवं ¾(2),7/8 पोक्सो एक्ट में नामजद अंशु पुत्र चन्द्र प्रकाश, निवासी ग्राम मल्लामई, थाना उझानी को मुखबिर की सूचना पर अढौली रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि मुकदमा साक्ष्यों के आधार पर धारा 65(1) की बढ़ोत्तरी के साथ दर्ज किया गया और अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
थाना उझानी पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और बच्चों की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!