Breaking News

जैतपुर में जंगली सुअर की हत्या, चार गिरफ्तार

Spread the love

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत पुलिस ने की कठोर कार्रवाई
संवाददाता: आसफपुर (बदायूं)
आसफपुर (बदायूं)। क्षेत्र के गांव जैतपुर में अनावश्यक रूप से जंगली सुअर को मार गिराने के मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बदायूं जिले की बिसौली रेंज के वन रक्षक बीट प्रभारी रामपाल सिंह ने थाना फैजगंज बेहटा को तहरीर देकर गांव जैतपुर निवासी राजेश पुत्र रामबहादुर, गांव धौरनपुर निवासी रामकुंवर पुत्र हुलासी और गांव हबीबपुर निवासी सुनील दिवाकर पुत्र रामचंद्र समेत अन्य आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और कठोर कार्यवाही करने की मांग की।
तहरीर के आधार पर थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, विपिन पुनिया, नवीन कुमार और दुष्यंत कुमार ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
थाना फैजगंज बेहटा के प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के कड़ाई से पालन के कारण पशुओं के प्रति क्रूरता करने वाले लोगों में डर का माहौल है। यह कार्रवाई पर्यावरण और वन्य जीवन की सुरक्षा के प्रति प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिनावर के ग्राम पंचायत पुठी सराय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Spread the loveबदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुठी सराय में हर वर्ष की …