Breaking News

फाल्गुन एकादशी पर निकली भव्य निशान पदयात्रा, श्याममय हुआ बदायूं

Spread the love

संवाददाता: गोविन्द देवल
बदायूं। फाल्गुन एकादशी के पावन पर्व पर श्री श्याम कृपा परिवार के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य निशान पदयात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में पीले वस्त्र धारण किए श्याम भक्तों ने जयकारों के बीच पदयात्रा में भाग लिया। गगनभेदी “श्याम बाबा की जय” के उद्घोष से पूरा नगर श्याममय हो उठा।
पदयात्रा का शुभारंभ स्थानीय श्री सरला परमार्थ ट्रस्ट मंदिर (ओवरब्रिज के नीचे) से हुआ। यहां सेवादार परम थरेजा और अवधेश वर्मा ने प्रभु श्याम के 101 निशानों की विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा को रवाना किया। डीजे विनायक पर श्याम भजनों की धुन पर श्रद्धालु गुलाल और फूलों की होली खेलते हुए आगे बढ़े।
निशान यात्रा ओवरब्रिज से प्रारंभ होकर भामाशाह चौक, रोडवेज स्टैंड, परशुराम चौक, मथुरिया गेट, लालपुल और बहेड़ी मोड़ होते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न हुई। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने निशान प्रभु को अर्पित कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
यात्रा में प्रभु श्याम का रथ भव्य रूप से सजाया गया था। रथ से लगातार प्रसाद वितरण होता रहा। रास्ते में जगह-जगह नागरिकों ने पानी, जूस आदि से श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल रहे।
पदयात्रा के दौरान सिविल लाइन थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह दल-बल के साथ मौजूद रहे और यात्रा की सुगमता के लिए मार्ग को क्लियर कर व्यवस्था संभाली।
श्री श्याम कृपा परिवार के सेवादार नवनीत गुप्ता ‘शोंटू’ ने बताया कि फाल्गुन एकादशी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि महाभारत काल में भीष्म के पौत्र बर्बरीक ने इसी दिन श्री कृष्ण को अपना शीश दान में दिया था। प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने उन्हें कलयुग में अपने नाम से पूजे जाने का वरदान दिया, तभी से वे “हारे के सहारे” श्याम के नाम से विख्यात हैं। इस दिन श्रद्धालु विशेष ध्वज (निशान) नारियल और मोरपंख के साथ अर्पित कर अपनी मनोकामना व्यक्त करते हैं।
पदयात्रा में नवनीत गुप्ता ‘शोंटू’, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, दर्शाना गुप्ता, इंदु सक्सेना, सीमा राठौर, मधु गुप्ता, श्वेता गुप्ता, संदीप गुप्ता, नीरज पटेल, प्रदीप दिवाकर, पवन जैन, अमित वैश्य, सर्वेश गुप्ता, राजन गुप्ता, नरेश शंखधर, विनय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पिकी गुप्ता, संगीता गुप्ता, रेनू गुप्ता, शिवानी गुप्ता, अंबिका गुप्ता, अनिकेत वार्ष्णेय, कार्तिक गुप्ता, गौरव गुप्ता, सीमा गुप्ता, सुनीति उपाध्याय, पुलकित अग्रवाल, रचित बंसल, पवन वैश्य, प्रदीप कटियार, नीजू गुप्ता, रौनक वार्ष्णेय सहित सैकड़ों श्याम भक्त मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!