Breaking News

1.010 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

Spread the love

संवाददाता: गोविन्द देवल
बदायूं। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस ने गुरुवार को 1.010 किलोग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाई जा रही विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दातागंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी संस्कार स्कूल से आगे सड़क किनारे कच्ची चकरोड के मोड़ के पास, कस्बा व थाना दातागंज क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत गुप्ता पुत्र कुलदीप गुप्ता निवासी मोहल्ला पंजाब वार्ड नंबर-13, कस्बा दातागंज और हर्षित गुप्ता पुत्र संजीव गुप्ता निवासी मोहल्ला बड़ा परा, कस्बा दातागंज शामिल हैं।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 1.010 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर थाना दातागंज पर मु.अ.सं. 49/26 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार मय पुलिस टीम शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!