Breaking News

के.बी. हिंदी सेवा न्यास की 115वीं मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न

Spread the love

‘बाबू कुटीर’ में होली विशेष काव्य पाठ, रंग और रस से सराबोर रही संध्या
संवाददाता: गोविंद देवल
नगर के ब्रह्मपुरी स्थित न्यास कार्यालय ‘बाबू कुटीर’ में के. बी. हिंदी सेवा न्यास की 115वीं मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता नगर के उद्यमी एवं समाजसेवी संजय अग्रवाल ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में हरस्वरूप शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार सक्सेना ‘विजय’ ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ न्यास अध्यक्ष डॉ. सतीश चन्द्र शर्मा ‘सुधांशु’ एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व माँ वाणी को पुष्पार्पण से हुआ। वाणी वंदना भी डॉ. सुधांशु द्वारा प्रस्तुत की गई।
होली विशेष काव्य गोष्ठी में कवियों ने फाग, प्रेम, उमंग और भाईचारे से ओत-प्रोत रचनाएँ प्रस्तुत कर वातावरण को रंगमय बना दिया। नरेंद्र ‘आभाषित’ ने फागुन की छटा बिखेरी, तो रमेश चन्द्र मिश्रा ‘सहज’ ने बसंत और हुरियारों का भावपूर्ण चित्र प्रस्तुत किया। अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने होली के रंगों पर आधारित काव्य पाठ किया।
न्यास अध्यक्ष डॉ. सुधांशु ने हास्य-व्यंग्य से परिपूर्ण रचना सुनाकर श्रोताओं को आनंदित किया। विजय सक्सेना ‘विजय’, राजीव कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार दुबे, श्रीपाल शर्मा ‘शमन’, अक्षांश वत्सभार्गव और रामकृपाल तिवारी ने भी होली की विविध भाव-छटाओं से सजी रचनाएँ प्रस्तुत कीं।
इसके अतिरिक्त हरस्वरूप शर्मा, रुद्रांश वत्सभार्गव, स्तुति एवं भक्ति आदि ने भी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में न्यास अध्यक्ष डॉ. सुधांशु ने सभी कवियों को ‘नये क्षितिज’ पत्रिका के अंक 40-41 एवं 42-43 भेंट किए।
इस अवसर पर आशीष शर्मा, आशुतोष शर्मा, दिव्यांशु शंखधार, कल्पना, कुसुम लता सहित अन्य श्रोतागण उपस्थित रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात गोष्ठी का समापन किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!