Breaking News

कल्पना राठौर का आकस्मिक निधन, परिवार में मातम

Spread the love

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
ब्लॉक म्याऊं। ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी केपी सिंह राठौर की धर्मपत्नी कल्पना राठौर का सोमवार शाम अचानक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई।
परिवार और आसपास के लोग इस आकस्मिक निधन से गहरे स्तब्ध हैं। होली के पर्व के बीच यह घटना परिवार के लिए दु:ख का कारण बन गई।
अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। परिजन, मित्र और पड़ोसी इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीएसए से कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार-सोमवार अवकाश समेत विभिन्न समस्याओं पर शिक्षक संघ ने की चर्चा

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं के जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी एवं …

error: Content is protected !!