Breaking News

ISWA ने कराया रोज़ा इफ्तार, ज़रूरतमंदों को बांटा आत्मनिर्भरता का सामान

Spread the love

बदायूं। इंटेलेक्चुअल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (ISWA) बदायूं यूनिट की ओर से सर सैय्यद पैरा मेडिकल कॉलेज में भव्य रोज़ा इफ्तार एवं ज़कात वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर व आसपास के क्षेत्रों से लगभग 300 डॉक्टरों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
ISWA द्वारा बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को इफ्तार कराया गया तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन, साइकिल, ठेला व राशन किट वितरित की गईं। संस्था का यह प्रयास सहायता को स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब अंसारी ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, हमदर्दी और सेवा का संदेश देता है। ISWA का उद्देश्य जरूरतमंदों को केवल अस्थायी मदद देना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करना है।
इस अवसर पर इलेक्ट प्रेसिडेंट डॉ. गयासुर्रहमान एवं डॉ. आमिर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक एवं भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. शकील अहमद ने कहा कि ISWA समाज में सकारात्मक परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम है और संस्था का लक्ष्य जरूरतमंदों को रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. इत्तेहाद आलम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारे को मजबूत करते हैं और लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में ISWA के सचिव डॉ. खुर्रम, डॉ. फैज़ान, डॉ. रिजवान, डॉ. कादिर, डॉ. अमन, डॉ. फिरासत अंसारी, डॉ. खालिद नदीम, डॉ. आजाद, डॉ. गजाला, डॉ. राबिया, डॉ. हीरा, डॉ. यास्मीन जफर, डॉ. सुबुही, डॉ. संजीदा, डॉ. दानिश, डॉ. सबूर, डॉ. मुजीब, डॉ. अरशद, डॉ. जीशान लोदी, डॉ. अकील, डॉ. सलमान कुतुब, डॉ. फरहान, डॉ. मुनीर, डॉ. गुफरान, डॉ. मेहराज सहित अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंत में ISWA के सचिव डॉ. खुर्रम ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चकबंदी समस्याओं के समाधान को गांव-गांव लगेगी चौपाल, 19 से 30 मार्च तक अभियान

Spread the loveबदायूं। चकबंदी प्रक्रिया से जुड़ी ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले …

error: Content is protected !!