Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: तन्मय मौर्य ने 94% अंक के साथ किया टॉप

Spread the love

बाबा इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: तन्मय मौर्य ने 94% अंक के साथ किया टॉप

बाबा इंटरनेशनल स्कूल। सीबीएसई कक्षा 12वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

विद्यालय के मेधावी छात्र तन्मय मौर्य ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अर्जेश, अग्रिम चौहान, अग्रिम वार्ष्णेय और धैर्य वार्ष्णेय सहित 12 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों को बेहतर शिक्षा और उचित दिशा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के उच्च मानक स्थापित करना है, ताकि बच्चों में हर चुनौती का सामना करने का आत्मविश्वास विकसित हो सके।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दे रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अटेना गंगा पुल से महिला के नदी में गिरने की सूचना, पुलिस व गोताखोर तलाश में जुटे

Spread the loveउसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र के अटेना गंगा घाट पुल से एक 58 वर्षीय …

error: Content is protected !!