Breaking News

वेतन भुगतान के आश्वासन पर स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार खत्म

Spread the love

जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, सीएमओ बोले- “दो से तीन दिन में होगा तीन माह का भुगतान”

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार कार्यक्रम गुरुवार को जोरदार तरीके से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में कर्मचारियों की मौजूदगी ने प्रदर्शन को प्रभावशाली बना दिया। बाद में मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ हुई वार्ता में जल्द वेतन भुगतान का आश्वासन मिलने पर कर्मचारियों में संतोष दिखाई दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीमोहन झां ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष देवदत्त शर्मा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिलाध्यक्ष कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के साथ टेबल टॉक की।

वार्ता में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि तीन माह के वेतन भुगतान के लिए बजट प्राप्त हो चुका है और वेतन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो से तीन दिन के भीतर कर्मचारियों के खातों में भुगतान कर दिया जाएगा।

बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी आरसीएच डॉ. राजवीर गंगवार, चिकित्सा अधीक्षक सहसवान डॉ. प्रशांत त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी अरुण अग्निहोत्री, लेखा लिपिक शैलेन्द्र गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं संगठन की ओर से जिला महासचिव डॉ. प्रभाकर मिश्रा, जिला संगठन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा धवल, जिला सचिव डॉ. हसन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाजिम, डॉ. मेहराज, जिला कोषाध्यक्ष रवीन्द्र जोशी, मीडिया प्रभारी गौरव यादव, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप, तरुण, गुलशन और राहुल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

54 लाख की विकास परियोजनाओं की सौगात, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया लोकार्पण

Spread the loveबदायूं। शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए शुक्रवार को …

error: Content is protected !!