Breaking News

अपने अस्तित्व के लिए अब सिक्ख समाज राजनीत में आए :सुरेन्द्र सिंह बक्शी

Spread the love

**
__________________________

👉*यू० पी० सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की तीसरी बैठक आगरा में सम्पन्न*

*लखनऊ।* आगरा में यू० पी० सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की तीसरी बैठक में बोलते हुए अध्यक्ष हरविन्दर सिंह ने बताया कि जून माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में ज़ोन स्तर की बैठकें कर हर ज़ोन में अध्यक्ष/सचिव नियुक्त किये जायेगे ।

जुलाई में लगभग सभी ७५ ज़िलों की कमेटियों की बैठक कानपुर में कर सभी मुद्दों पर अगली रणनीति तैयार की जाएगी व २७ में प्रदेश में होने वाले चुनावों के बाबत भी चर्चा की गयी । महासचिव सुरेन्द्र सिंह बक्शी ने पिछली दो बैठक की कार्यवाही को पढ़कर बैठक की शुरुआत की व कहा कि अब आवश्यकता है कि सिक्ख समाज को राजनीति से जोड़ने की तैयारी की जाये ।

गुरू का ताल इतिहासिक गुरूद्वारा साहिब के संत बाबा प्रीतम सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि हम सब को मिल कर इस नयी पहल में सहयोग करना चाहिए ।
गुरूशरन सिंह ने कहा कि पिछले ४ साल से पंजाबी अकादमी बिना उपाध्यक्ष के काम कर रही है । इस पर वीचार किया जाये की कमेटी की और से सरकार को योग्य व्यक्ति का नाम भेजा जाये ।

धर्मवीर सिंह बग्गा जोकि अब तक १००० गरीब बच्चियों की शादियां कर चुके हैं कहा कि आने वाले समय में सिक्ख और पंजाबी समाज से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को सहयोग किया जायेगा ।

कार्यवाहक अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि ९०% आज़ादी में सहयोग करने के बावजूद हमारा हाशिये पर होने का कारण समाज में योग्य नेतृत्व का न होना । अब इस कमेटी के तहत लार्ड जी के नेतृत्व में जल्द ही प्रदेश के सिक्खों का डाटा एकत्र किया जायेगा, व सभी गुरुद्वारा / सेवा जत्थेबंदियो की कमेटियों को इसमें जोड़ सभी शहरों में नियुक्तिया की जायेगी ।
मुख्यआफिस लाटूश रोड कानपुर व सब- आफिस गुरुद्वारा आलमबाग लखनऊ से इस सप्ताह से सिक्खों की जनगणना का कार्य सभी गुरुद्वारों के सहयोग से आन लाइन व आफलाइन पर शुरू किया जायेगा ।

गुरप्रीत सिंह बग्गा सहारनपुर वतरनपाल सिंह इटावा ने संयुक्त रूप से कहा तराई के सिक्खों के लम्बित मामलों को सरकार से बातचीत कर जल्द ही हल करने के प्रयास के साथ-साथ अकाल तख़्त साहिब की मर्यादा को भी लागू कर पावन स्वरूप,सौचिया व धार्मिक साहित्य भी निःशुल्क उपलब्ध करवाने के कार्य विस्तार किया जायेगा। मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया की जुलाई में होने वाली ७५ ज़िलों की बैठक कानपुर में की जायेगी ।

आज की बैठक में लखनऊ व कानपुर में हुयी दो बैठक में बनायी गयी रणनीति पर चर्चा के साथ ही बैठक में रायबरेली , अमेठी,आयोध्या, प्रयागराज,इटावा, मैनपुरी , अलीगढ़, मथुरा , वृन्दावन , सहारनपुर, नोयडा,ग़ाज़ियाबाद,सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर,टांडा ,गोडां , उन्नाव ,कानपुर , लखनऊ व आसपास के ज़िलों के गुरुद्वारा प्रतिनिधि एकत्र हो कर सिक्ख समाज की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक,धार्मिक, शैक्षिक , धर्म परिवर्तन की समस्याओं पर चर्चा कर अगली रणनीति तय की गयी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भैंस चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveरैपुरा में हुई भैंस चोरी का खुलासा, आरोपी के कब्जे से नकदी व …

error: Content is protected !!