Breaking News

भाकियू (असली) ने नवादा चौकी का किया घेराव, विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Spread the love


पुलिस कार्यप्रणाली, अवैध खनन और विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोपों की जांच की मांग

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (असली) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को नवादा चौकी का घेराव कर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों का एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी भागमल यादव ने की, जबकि संचालन युवा जिला अध्यक्ष जसवीर यादव ने किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था, अवैध खनन, अवैध कटान तथा विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं से जुड़े मुद्दे उठाए।

जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में फरियादियों की शिकायतों का समुचित निस्तारण नहीं हो रहा है तथा आम लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित मामलों की जांच कराने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं, डग्गामार वाहनों के संचालन तथा अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता बताई।

नगर अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कुछ ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे आंदोलन की रणनीति बनाएगा।

जिला उपाध्यक्ष हरीश पटेल ने भी कुछ स्थानों पर सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण कराए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने संबंधित विभागों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो भविष्य में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर कमला देवी, गंगा सिंह, विपिन कुमार, राजपाल सिंह, महेश, कलेक्टर सिंह यादव, अखिलेश गुप्ता, विकास पटेल, सूरजपाल सिंह, पप्पू गुरपुरी, अवनीश शर्मा, हरबंस पटेल, अनूप मिस्त्री, द्वारकेश सिंह, मोईन, परमेश्वरी सिंह, ऋषिपाल, वसीम, अशोक पटेल, एस.के. गौतम, प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

(


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर

Spread the loveसरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम बदायूं: …

error: Content is protected !!