Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे, दादा-दादी व नाना-नानी का हुआ सम्मान

Spread the love

बिल्सी, 28 जुलाई। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को पीजी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के दादा-दादी एवं नाना-नानी के सम्मान में ग्रैंडपेरेंट्स डे समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके बुजुर्गों के बीच स्नेह, सम्मान एवं संस्कारों के रिश्ते को और मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन कमलेश वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय, कृति वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुक दादा-दादी एवं नाना-नानी का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने बुजुर्गों के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। वहीं दादा-दादी एवं नाना-नानी के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।

चेयरपर्सन कमलेश वार्ष्णेय ने कहा कि दादा-दादी एवं नाना-नानी परिवार की संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बुजुर्गों को परिवार की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके अनुभव और संस्कारों को बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी, समस्त स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गंगा के कटान में समाया पूर्व माध्यमिक विद्यालय का 80 फीसदी हिस्सा

Spread the loveडेढ़ सौ बीघा जमीन गंगा में समाई, पंचायत भवन भी कटान की जद …