Breaking News

टीएमयू में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ, स्वच्छ भारत मिशन कैंपेन का संकल्प

Spread the love

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना- एनएसएस इकाई के तत्वावधान में पवेलियन के सामने झाडू लगाकर स्वच्छता पखवाड़ा का आगाज हुआ। 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्टुडेंट्स, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर सकारात्मक जनचेतना विकसित करना है। डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एम. पी. सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि युवाओं से आह्वान किया, वे अपने घर और परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी साफ रखें और समाज में स्वच्छता का संदेश दें। आगामी 15 दिनों के दौरान यूनिवर्सिटी और आसपास के ग्रामीण एवम् शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता रैली, श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान और पौधारोपण जैसे अहम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर फैकल्टी डॉ. माधव शर्मा के संग-संग एनएसएस समन्वयक डॉ. रवि प्रकाश सिंह, एआर श्री दीपक मलिक, श्रीमती ममता यादव, डॉ. हर्ष वर्धन, श्री महेश कुमार, डॉ. अर्पिता त्रिपाठी, श्रीमती शिवांकी रानी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों समेत दर्जनों युवाओं ने स्वच्छता की शपथ ली।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

उझानी पुलिस ने 10 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

Spread the loveबदायूं। वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान …