बिल्सी। थाना बिल्सी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार गुमशुदा बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया। शुक्रवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम मुसेपुर स्थित एक गैस एजेंसी के पास चार छोटे बच्चे मिले हैं, जो अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे थे।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा बच्चों की बरामदगी अभियान के तहत महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और आवश्यक प्रयासों के बाद उनकी पहचान कर परिजनों का पता लगा लिया।
इसके बाद सभी चारों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने बिल्सी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
Budaun Amarprabhat