Breaking News

लालकुआं-कासगंज पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग मालगांव फाटक पर घंटों रुकी रही ट्रेन; यात्रियों में मची अफरातफरी

Spread the love

बदायूं। मालगांव रेलवे स्टेशन पर आज सुबह लगभग 8:00 बजे लालकुआं से कासगंज आ रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी अफरातफरी व भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और पायलट व सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ट्रेन का इंजन और उससे जुड़ी एक बोगी आग की लपटों और धुएं की चपेट में आ गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। कोच के अंदर सो रहे तथा यात्रा कर रहे यात्रियों को तुरंत जगाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
इंजन खराब होने और दुर्घटना के चलते लालकुआं-कासगंज पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बाधित रहा, जिससे दोपहर 12:30 बजे तक ट्रेनों की आवाजाही सुचारू रूप से बंद रही। इसके अलावा रेलवे फाटक बंद रहने के कारण बरेली-बदायूं हाईवे पर भी घंटों लंबा जाम लगा रहा। रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस द्वारा आग लगने के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे, दादा-दादी व नाना-नानी का हुआ सम्मान

Spread the loveबिल्सी, 28 जुलाई। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को पीजी से …