Breaking News

सेवानिवृत्त होने पर सुरेश पाल सिंह को शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

Spread the love

कुंवरगांव। नगर पंचायत कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक सुरेश पाल सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिन्हें नगर पंचायत कार्यालय में भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई थी। इसी उपलक्ष्य में सोमवार को महेश चंद गुप्ता उर्फ मुखिया के आवास पर उनके पुत्र लकी गुप्ता द्वारा सुरेश पाल सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लकी गुप्ता ने कहा कि सुरेश पाल सिंह ने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है और उनके ऊपर आज तक किसी भी प्रकार का कोई दाग नहीं लगा है।
इस दौरान पुत्तू लाल गुप्ता, सुखपाल मौर्य, चंद्रभान गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, दिलीप वर्मा, अनुज रस्तोगी, विवेक गुप्ता, सुधीर गुप्ता, हिमांशु गुप्ता और सुमित गुप्ता आदि गणमान्य लोगों ने भी उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में योग शिविर का आयोजन, छात्रों ने सीखे योग के गुर

Spread the loveबिसौली। स्थानीय सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में मंगलवार को एक दिवसीय …