बदायूं। समाजवादी पार्टी के युवा संगठन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, बदायूं में अवलेश कुमार शर्मा को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
अवलेश कुमार शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की समाजवादी विचारधारा, युवाओं को आगे बढ़ाने की सोच और जनसेवा के सिद्धांतों को मजबूती देने के लिए वह पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है।
उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, उनकी समस्याओं को उठाना तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
नवनियुक्त जिला सचिव की नियुक्ति पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में और अधिक मजबूत होगा।
Budaun Amarprabhat