Breaking News

कांवड़ यात्रा मार्ग का मंडलायुक्त और डीआईजी ने किया निरीक्षण

Spread the love

कांवड़ियों को फल-प्रसाद वितरित कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी, सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

बदायूं। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शुक्रवार को मंडलायुक्त बरेली शंभु कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय साहनी ने बदायूं में कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों को फल एवं प्रसाद वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मंडलायुक्त और डीआईजी ने यात्रा मार्ग पर पार्किंग स्थलों, रूट डायवर्जन, कंट्रोल रूम, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, पेयजल, प्रकाश और चिकित्सा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त रखी जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और महिला श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सहायता, रूट डायवर्जन और यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। ध्वनि विस्तारक यंत्र और डीजे का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार कराने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखने तथा असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने सभी तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूं अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडेय सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास खण्ड बिसौली तथा आसफपुर में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की कार्यशाला का आयोजन।*

Spread the love* *बदायूँ *प्रीति चौहान जे0एस0 हव फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन* द्वारा एक युद्ध …