Breaking News

कांवड़ यात्रा मार्ग का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

Spread the love

सुरक्षा, यातायात और कांवड़ शिविरों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बरेली-बदायूं बॉर्डर से जनपद में निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश और कांवड़ियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। बदायूं से बिनावर होते हुए बरेली बॉर्डर तक विभिन्न कांवड़ सहायता शिविरों का भी निरीक्षण किया गया। शिविरों में पेयजल, विश्राम, प्रकाश और सफाई की व्यवस्थाएं देखीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पेंशनर्स परिषद का स्थापना दिवस व संस्थापक का जन्मोत्सव संपन्न, आठवें वेतन आयोग के मुद्दे पर जताया आक्रोश

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद, जनपद शाखा बदायूं द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित …