Breaking News

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 699 परीक्षार्थियों ने दी साक्षरता परीक्षा

Spread the love

कादरचौक। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को ब्लॉक कादरचौक में साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई।

ब्लॉक कादरचौक में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर कुल 700 लर्नर परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, जिनमें 225 पुरुष और 475 महिलाएं शामिल थीं। रविवार को 225 पुरुषों तथा 474 महिलाओं सहित कुल 699 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा में शामिल प्रतिभागियों के पंजीकृत विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया। संबंधित प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक और स्टाफ ने परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचकर सभी तैयारियां पूरी कीं। परीक्षा की गतिविधियों की जानकारी हर दो घंटे के अंतराल पर खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाती रही।

अधोहस्ताक्षरी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों का विवरण महिला-पुरुष एवं जाति वर्ग के अनुसार उपलब्ध कराया गया।

प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत सभी 20 महिलाओं ने उत्साह के साथ परीक्षा दी। इस दौरान नोडल संकुल प्रभारी जमीर अहमद, काजिम अली, सुनीता देवी, मीना रानी आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एनडीपीएस मामले में अभियुक्त को जेल में बिताई अवधि की सजा

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद …