Breaking News

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय वजीरगंज में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई*

Spread the love

*

वजीरगंज(बदायूं):- पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, वजीरगंज में आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।

उसके बाद कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका अनामिका वर्मा के द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सर्वधर्म प्रार्थना “रघुपति राघव राजा राम” और “वैष्णव जन तो” का सुमधुर गायन किया।

विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों तथा शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के महत्व के बारे में बताया। कक्षा 1,2,3,4,5,6, 7 और 8 के बच्चों ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन पर आधारित भाषण, कविता और निबंध प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरज शर्मा,शरद वार्ष्णेय, सुमित पटेल,नरेश कुमार, ज्ञान चंद्र, अमित कुमार,सुजीत सक्सेना, संजय सिंह, अरविंद कुमार,आशा रानी, लालता प्रसाद, दिव्या कुमारी, जितेंद्र कुमार एवं समस्त बी आर सी स्टाफ तथा समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

प्रधानाध्यापिका अनामिका वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हमें गांधी जी के बताए मार्ग पर चलकर सत्य और अहिंसा को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और शास्त्री जी की सादगी और ईमानदारी से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर थाना पुलिस ने अभियान के तहत एक व्यक्ति को अवैध देशी …