बिसौली। नगर के जे.के. मैरिज हॉल में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से जुटे कलम के सिपाहियों ने पत्रकारों के सामने आ रही गंभीर चुनौतियों, सुरक्षा और जमीनी समस्याओं को लेकर खुलकर हुंकार भरी।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, उत्पीड़न और फील्ड में कवरेज के दौरान आने वाली प्रशासनिक अड़चनों पर कड़ा विरोध जताया। महामंत्री मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि हम सब पत्रकारों पर दर्ज होने वाले फर्जी मुकदमों और दबाव बनाने की राजनीति के खिलाफ एकजुट होकर कानूनी व मैदानी लड़ाई लड़ने का संकल्प लें। जिला मीडिया प्रभारी आई एम खान ने अधिकारियों द्वारा सूचनाएं साझा करने में हीला-हवाली और उपेक्षा पर नाराजगी व्यक्त की। जनपद के जाने माने कलम के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुप्ता ने पत्रकारिता जगत में आने वाले आशातीत बदलाव व निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर गहन चर्चा की। इस दौरान कुलदीप सिंह, गौरव शंखधार, रामवीर सिंह, ज्ञान सिंह यादव, आई एम खान, संतुलित पाठक, कौशल कुमार झा, अतुल कुमार शर्मा, प्रताप ठाकुर, दानवीर आदि पत्रकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन अखिलेश कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के जिला अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने सभी उपस्थित मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
Budaun Amarprabhat