Breaking News

भक्तों ने बांके बिहारी के स्वरुप में किया महाकाल का श्रृंगार

Spread the love

भक्तों ने बांके बिहारी के स्वरुप में किया महाकाल का श्रृंगार

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर बीती सोमवार की रात महाकाल के भक्तों ने यहां महाकाल का श्रृंगार भगवान बांके बिहारी जी के स्वरुप में किया। जिनके दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। श्रृंगार करने वाले मुनीश्वर राठी के परिवार को समिति के पदाधिकारियों द्वारा महाकाल का पटका पहना कर सम्मानित किया गया। बाद में बाबा महाकाल की आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर उपेंद्र राठी, दिनेश्वर राठी, मुन्नालाल, उमेश चंद्र हनी, सौरभ वाष्र्णेय, उज्ज्वल वाष्र्णेय, कुलदीप वाष्र्णेय, रंजन माहेश्वरी, कुलदीप माथुर, अर्पित आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद बाबा महाकाल की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भूजल सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the loveबदायूं। भूजल सप्ताह (16–22 जुलाई 2026) के विशेष अभियान के तहत उच्च प्राथमिक …

error: Content is protected !!